पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में टीएमसी नेता द्विजेन मंडल के घर में जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया. लालपोल इलाके में हुए विस्फोट से मकान की ग्राउंड फ्लोर मलबे में बदल गई और आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचा. पुलिस को शुरुआती तौर पर सिलेंडर फटने की आशंका है. वहीं स्थानीय लोगों ने घर में बम जमा होने का आरोप लगाया है, जिसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई. फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है.