अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में है. 20 से ज्यादा स्टार्स, बड़ा मनोरंजन और मिली-जुली प्रतिक्रियाओं के बीच फिल्म की सफलता को लेकर सवाल उठ रहे हैं. अब सभी की नजरें 26 जून को फिल्म की रिलीज पर हैं, जब ये तय होगा कि 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की ये नई पेशकश दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है