UP के बिजनौर के सालमाबाद गांव में शादी समारोह के दौरान DJ बजाने को लेकर विवाद हो गया. आरोप है कि कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने छत पर चढ़कर हवाई फायरिंग की. घटना के बाद समारोह में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल गांव में स्थिति शांत बताई जा रही है और पुलिस एहतियातन नजर बनाए हुए है.