अमरनाथ यात्रा पर निकले श्रद्धालु बालटाल मार्ग पर मौसम के खराब होने की वजह से रुक गए हैं. रात से हो रही लगातार बारिश के कारण यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बीच-बीच में रोका जा रहा है. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि खराब मौसम के कारण यात्रा आगे नहीं बढ़ाई जाएगी और सभी श्रद्धालु अपने कैंप में ही रहें.