मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में गर्मी के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया है. इसमें बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, आगरा, झांसी जैसे जिले शामिल हैं. योगी सरकार ने सभी जिला अधिकारियों को गर्मी से निपटने के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं ताकि आम जनता को राहत मिल सके.