अखिलेश यादव ने अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि हमारे पूजनीय शंकराचार्य जी को भी अपमानित किया जाएगा. इसीलिए मैंने कई बार कहा है कि जो पीड़ित, दुखी और अपमानित है, उसी के पक्ष में हमारी आवाज है. इसलिए शंकराचार्य जी के साथ भी हम खड़े हैं.