जब पूरी दुनिया डोनाल्ड ट्रम्प को खुश करने के लिए अपने हितों को ताक पर रखकर अमेरिका से व्यापार कर रही थी, तब भारत ने अपने हितों को प्राथमिकता दी. इस रणनीति का परिणाम यह हुआ कि भारत एशिया के उन देशों में सबसे कम टैरिफ पर व्यापार समझौता करने में सफल रहा. अमेरिका के साथ यह ट्रेड डील भारत के लिए एक ऐतिहासिक अवसर साबित हुई है, क्योंकि पहली बार देश ने ऐसी वैश्विक व्यापार संधि से जुड़ गया है, जो दुनिया की आधी से अधिक GDP और वैश्विक व्यापार का एक तिहाई से ज्यादा हिस्सा नियंत्रित करती है.