लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए IPL 2026 मुकाबले में रोमांच अपने चरम पर दिखा. मिचेल मार्श की विस्फोटक सेंचुरी, विराट कोहली का शून्य पर आउट होना और आखिरी ओवर का जबरदस्त सस्पेंस मैच की सबसे बड़ी चर्चा बन गया. युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने विराट को बोल्ड कर सबको चौंका दिया. खास बात यह रही कि ऐसी गेंद डालने की सलाह खुद विराट कोहली ने उन्हें दी थी.