विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड वनडे में इतिहास रच दिया है. उन्होंने वनडे क्रिकेट में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 13 हजार रन पूरे कर लिए हैं. ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग 12,662 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. कोहली ने इस खास क्रम पर 48 शतक और 69 अर्धशतक भी लगाए हैं.