मधुबनी के थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस की बर्बरता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। वीडियो में एक पुलिस अधिकारी बाइक सवार को रोकने की कोशिश करता है और उसे नीचे गिरा देता है। गिरने के बाद पुलिसकर्मियों द्वारा उसकी पिटाई की जाती है। यह घटना 31 दिसंबर की देर रात की है।