शुक्र को ज्योतिष में प्रेम, सौंदर्य, धन और सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है. सितंबर में तुला राशि में प्रवेश करने के बाद शुक्र 6 नवंबर 2026 तक इसी राशि में रहेंगे. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान कन्या, तुला, कुंभ, मकर और धनु राशि के जातकों के लिए करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति और रिश्तों से जुड़े मामलों में सकारात्मक बदलाव की संभावना बताई जा रही है.