दिवाली के बाद शुक्र ग्रह 14 नवंबर 2026 को अपनी वक्री चाल समाप्त कर मार्गी होने जा रहे हैं. ज्योतिषीय मान्यताओं के मुताबिक, शुक्र की सीधी चाल का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. हालांकि, मेष, कन्या, तुला, धनु और कुंभ राशि वालों के लिए यह बदलाव खास शुभ माना जा रहा है. इन पांच राशियों को धन लाभ, करियर में तरक्की और रुके हुए काम पूरे होने के अवसर मिल सकते हैं.