दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में भूकंप ने भारी तबाही मचाई है. राजधानी कराकस समेत कई इलाकों में भूकंप के कारण जमीन कांप गई और लोग भयभीत हो उठे. वेनेजुएला के तटीय क्षेत्र से मिली सैटेलाइट तस्वीरें बेहद भयावह स्थिति को दर्शाती हैं जिसमें देखा जा सकता है कि रिहायशी और औद्योगिक इलाकों की इमारतें पूरी तरह मलबे में तब्दील हो चुकी हैं.