प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में शिक्षक एमएलसी चुनाव के नतीजे ने यूपी की सियासत गरमा दी है. समाजवादी पार्टी के लाल बिहारी यादव ने भाजपा के प्रमोद मिश्रा को हराकर जीत दर्ज की. इस बीच मतगणना से पहले पहड़िया मंडी के स्ट्रॉन्ग रूम में सीसीटीवी कैमरे बंद होने को लेकर विवाद खड़ा हो गया. विपक्ष ने सवाल उठाए, जबकि जिला प्रशासन ने तकनीकी खराबी को इसकी वजह बताया.