वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में एक युवती की शिकायत पर पहचान छिपाकर शादी करने और धर्म परिवर्तन के लिए कथित दबाव बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपों की जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.