वाराणसी में पुलिस ने चौदह मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार किया है. इन युवकों का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वे गंगा नदी में नाव पर इफ्तार पार्टी कर रहे थे. इस इफ्तार में नॉनवेज का भी सेवन किया गया था और हड्डियां नदी में फेंकी गई थीं. वीडियो वायरल होने के बाद और शिकायत मिलने पर धार्मिक भावना आहत करने का केस दर्ज किया गया.