वाराणसी के शिवाला घाट पर गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा टल गया, जब एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु गहरे पानी में चले गए. इस दौरान एक पुरुष और दो महिलाएं डूबने लगीं. मौके पर मौजूद नाविकों और गुजर रही नाव के नाविकों ने तुरंत गंगा में छलांग लगाकर तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.