वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की विश्वप्रसिद्ध आरती 64 दिनों बाद अपने पारंपरिक स्थान पर लौट आई है. बाढ़ के कारण 17 अगस्त से आरती गंगा सेवा निधि के कार्यालय की छत पर आयोजित की जा रही थी. मंगलवार, 20 अक्टूबर को घाट के निर्धारित मंच पर दीपों और मंत्रोच्चार के बीच आरती संपन्न हुई. हालांकि, गंगा का जलस्तर अभी भी सामान्य से 10 से 15 फीट अधिक बताया जा रहा है.