80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में युवा शक्ति और Gen Z को केंद्र में रखा जाएगा. लाल किले पर राष्ट्रगान से पहले वंदे मातरम गाया जाएगा. ओलंपियाड विजेताओं, स्टार्टअप संस्थापकों और युवा इनोवेटर्स को भी विशेष सम्मान मिलेगा. बैठने के बाड़ों के नाम इस बार प्रमुख भारतीय झीलों के नाम पर रखे गए हैं, जिससे जल संरक्षण का संदेश भी दिया जाएगा.