15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा है, लेकिन भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह फिलहाल तय नहीं है. कप्तान श्रेयस अय्यर ने साफ किया कि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की शानदार फॉर्म के चलते तुरंत बदलाव आसान नहीं होगा. हालांकि, टीम वैभव के भविष्य को लेकर गंभीर है. न्यूजीलैंड दौरे पर मिलने वाला अनुभव उनके अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए अहम साबित हो सकता है.