वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने समस्तीपुर के एक प्रैक्टिस मैच में 119 गेंदों पर 168 रन की शानदार पारी खेली. उनकी पारी में 19 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. बड़े भाई वैभव ने भी उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई. लगातार अच्छे प्रदर्शन के चलते वे भी युवा क्रिकेट प्रतिभाओं में चर्चा का विषय बने हुए हैं.