IPL 2026 के MVP और ऑरेंज कैप विजेता वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि दबाव में खेलना, मैच के मुताबिक रणनीति बदलना और फिटनेस पर ध्यान देना उनकी सफलता का राज है. युवा बल्लेबाज ने 776 रन और 72 छक्कों का रिकॉर्ड बनाया. साथ ही, उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के ड्रेसिंग रूम और सीनियर खिलाड़ियों के सहयोग की भी सराहना की