IPL 2026 में 15 साल के Vaibhav Sooryavanshi ने शानदार बल्लेबाजी से सभी को चौंका दिया. उन्होंने 16 पारियों में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती. उनका स्ट्राइक रेट बेहद खतरनाक रहा और कई रिकॉर्ड तोड़े. भले ही कप RCB ने जीता, लेकिन असली IPL विनर वैभव सूर्यवंशी को माना जा रहा है, जिनकी शानदार बल्लेबाजी की हर तरफ चर्चा है.