15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के लिए टीम इंडिया की डेब्यू कैप सिर्फ एक सम्मान नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत और संघर्ष का भावुक पल थी. इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले से पहले कैप मिलते ही उनकी आंखें नम हो गईं. डेब्यू के साथ उन्होंने भारत के सबसे कम उम्र के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.