वैभव सूर्यवंशी के अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के बाद टीम चयन को लेकर नई बहस शुरू हो गई है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने संजू सैमसन की गैरमौजूदगी पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि वह चोटिल नहीं थे, तो यह फैसला हैरान करने वाला हो सकता है. फिलहाल टीम प्रबंधन की ओर से संजू सैमसन की अनुपस्थिति पर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.