बिहार में बेरोजगारी दर भले ही आम तौर पर 3 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट स्तर पर बेरोजगारी दर 15 प्रतिशत से अधिक है जो एक चिंता का विषय है. शिक्षा, ग्रामीण विकास, गृह, स्वास्थ्य समेत कई विभागों में लाखों पद अभी भी खाली पड़े हैं. उदाहरण के लिए शिक्षा विभाग में 46546, ग्रामीण विकास विभाग में 35468, गृह विभाग में 35000 और स्वास्थ्य विभाग में 20000 पद खाली हैं.