उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 28 और 29 अक्टूबर को खराब मौसम की आशंका के चलते अलर्ट जारी किया गया है. चक्रवाती मौसम तंत्र के प्रभाव से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. गोरखपुर प्रशासन ने आपदा नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं. किसानों को फसल सुरक्षित करने और जर्जर भवनों में रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी की जा रही है.