अमेरिका ने सैटेलाइट तस्वीरों के जरिये बताया है कि उन्होंने एक ऐसे स्थान को नष्ट कर दिया है जहां मिसाइल उत्पादन होता था. यह जगह लॉन्ग रेंज मिसाइलों की क्षमता से जुड़ी थी. पहली तस्वीर में एक इमारत दिख रही है जो अमेरिका की सेंट्रल कमांड के अनुसार हमले के बाद पूरी तरह खंडहर में बदल गई है. इन तस्वीरों के ज़रिए अमेरिका यह दर्शाना चाहता है कि उसने अपनी सैन्य स्ट्राइक के माध्यम से इस क्षमतापूर्ण स्थल को पूरी तरह समाप्त कर दिया है.