रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर प्रस्तावित अमेरिकी टैरिफ में बड़ी राहत का प्रस्ताव सामने आया है. अमेरिकी सीनेट में पेश संशोधित विधेयक के अनुसार अधिकतम 500 फीसदी टैरिफ को घटाकर 100 फीसदी करने का प्रस्ताव रखा गया है. यदि यह कानून बनता है तो भारत और चीन जैसे प्रमुख खरीदार देशों पर संभावित दबाव कम हो सकता है. फिलहाल विधेयक पर अंतिम फैसला बाकी है.