पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने बयान जारी कर कहा है कि ईरानी जहाज टोका जो कि ईरानी झंडे के अंतर्गत आता है, अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी को तोड़ने की कोशिश कर रहा था. अमेरिकी नौसेना के गाइडेड मिसाइल विध्वंसक यूएसएस फ्रांस ने ओमान की खाड़ी में जाकर टोका को रोकने का प्रयास किया और उन्हें स्पष्ट रूप से चेतावनी दी. हालांकि ईरानी चालक दल ने इस चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया, जिस कारण अमेरिकी नौसेना के जहाज ने टोका के इंजन कक्ष में छेद कर उसे रोक दिया.