ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकरों की सुरक्षित आवाजाही के लिए गुप्त शिपिंग कॉरिडोर बनाया है. रिपोर्ट के मुताबिक, ओमान के तट के पास दक्षिणी मार्ग से हर रात करीब 15 से 20 टैंकर गुजर रहे हैं. अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार इस रास्ते से रोज लाखों बैरल तेल बाहर निकाला जा रहा है. ऑपरेशन से वैश्विक तेल आपूर्ति पर दबाव कुछ कम हुआ है.