21 मार्च 2026 को ईरान ने दक्षिण इजरायल के डिमोना और अराद शहरों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं. इन हमलों में सैकड़ों लोग घायल हो गए. डिमोना शहर इजरायल के सबसे गुप्त और महत्वपूर्ण न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर के बहुत पास है. इसी वजह से दुनिया भर में न्यूक्लियर वॉर का डर फैल गया.