अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट वैश्विक चिंता का केंद्र बना हुआ है. अमेरिका ने कमर्शियल जहाजों की सुरक्षा के लिए ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ शुरू किया है, जबकि ईरान पर आक्रामक गतिविधियों के आरोप लग रहे हैं. युद्धविराम कायम होने के बावजूद हालात संवेदनशील बने हुए हैं, जिसका असर वैश्विक तेल आपूर्ति और व्यापार पर पड़ सकता है.