इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान के बीच 21 घंटे चली अहम वार्ता के बेनतीजा रहने से क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया है. परमाणु कार्यक्रम, होर्मुज स्ट्रेट और अन्य रणनीतिक मुद्दों पर दोनों देशों के बीच मतभेद बने हुए हैं. कूटनीतिक कोशिशें जारी हैं, लेकिन सहमति न बनने से शांति की उम्मीदों को झटका लगा है और आने वाले समय में हालात और जटिल हो सकते हैं.