अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित तकनीकी स्तर की वार्ता को लेकर इस्लामाबाद का नाम सबसे प्रमुख संभावित मेजबान के रूप में सामने आ रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बैठक में परमाणु कार्यक्रम, आर्थिक प्रतिबंधों में राहत, क्षेत्रीय सुरक्षा और होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. हालांकि, बैठक के स्थान और तारीख को लेकर अभी तक अंतिम आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.