अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे के बीच अमेरिका-ईरान समझौते की 14 संभावित शर्तें सामने आई हैं. तेल प्रतिबंध हटाने, फ्रीज फंड जारी करने और होर्मुज स्ट्रेट खोलने जैसे अहम प्रावधान चर्चा में हैं. ईरान परमाणु हथियार न बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराएगा, जबकि अमेरिका नई पाबंदियां न लगाने और क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां न बढ़ाने पर सहमत हो सकता है.