होर्मूज की खाड़ी को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर ईरान और अमेरिका ने सहमति जताई है. इस प्रस्ताव के तहत होर्मूज से 15 दिनों तक तेल और गैस से लदे जहाजों के गुजरने की अनुमति मिल सकेगी. यह खबर सिर्फ अमेरिका और ईरान के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के कई देशों के लिए राहत प्रदान करने वाली है क्योंकि होर्मूज की खाड़ी से गुजरने वाले जहाजों का तेल और गैस का परिवहन वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण है.