बगदाद में ईरान के समर्थन में तेज और उग्र प्रदर्शन जारी हैं। इराक में स्थिति अत्यंत विस्फोटक बनी हुई है, जहां हजारों लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां लगभग 60 से 65 प्रतिशत आबादी शिया समुदाय की है, जो इस प्रदर्शन को और महत्वपूर्ण बनाती है। हाल ही में अमेरिकन दूतावास के बाहर भी बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया था, जिसमें हिंसा फैल गई थी।