यूपीपीएससी 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है जिसमें टॉप 10 में से 6 लड़कियों का दबदबा देखने को मिला है. नेहा पांचाल ने टॉपर के रूप में अपनी पहचान बनाई है. दूसरे स्थान पर अनन्या त्रिवेदी और तीसरे स्थान पर अभय प्रताप सिंह रहे. चौथे स्थान पर अनामिका मिश्रा, पांचवें पर नेहा सिंह, छठे पर दीप्ति वर्मा, सप्तवें पर पूजा तिवारी शामिल हैं. आठवें स्थान पर अनुराग पांडे, नौवें पर शुभम सिंह और दसवें स्थान पर आयुष पांडे ने अपना स्थान बनाया है.