SIR पर UP में जंग जारी है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर आरोप लगाए हैं कि उनकी पार्टी के नगर अध्यक्ष के फर्जी दस्तखत कर वोट काटे गए हैं. बाबागंज विधानसभा क्षेत्र में कुल सात फर्जी हस्ताक्षर हुए हैं. बीजेपी की सीक्रेट बैठक में लोकसभा स्तर से लेकर विधानसभा और बूथ तक वोट काटने की योजना बनी थी.