भारतीय जनता पार्टी हर साल पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाती है. जनसंघ से लेकर वर्तमान भाजपा तक की यात्रा राष्ट्र और गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित रही है. पंडित दीनदयाल का एकात्म मानव दर्शन पार्टी की कार्यशैली और कार्यकर्ता निर्माण में आधार बना. उनका उद्देश्य था कि समाज के अंतिम व्यक्ति को भी मान, सम्मान, भोजन, आवास, शिक्षा और चिकित्सा मुफ्त मिले.