क्या उत्तर प्रदेश अब सिर्फ राजनीति का नहीं, बल्कि भारत के सबसे बड़े डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में उभर रहा है? इस वीडियो में जानिए UP Defence Industrial Corridor की पूरी कहानी. कैसे लखनऊ, कानपुर, झांसी, अलीगढ़, आगरा और चित्रकूट में रक्षा उद्योग का विशाल नेटवर्क तैयार किया जा रहा है. ब्रह्मोस मिसाइल फैक्ट्री, ड्रोन निर्माण, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, मिसाइल यूनिट और ₹35,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों ने उत्तर प्रदेश को भारत के रक्षा क्षेत्र का नया केंद्र बना दिया है.