पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता को लेकर वहां की पत्रकार आरजू काजमी ने कहा, जनता पहले शायद पूरी तरह से स्थिति को समझ नहीं पाती थी लेकिन आज सोशल मीडिया के जरिए तमाम चैनलों पर लोग खबरें देख रहे हैं. चाहे वह अंतरराष्ट्रीय मीडिया हो, लोगों को जानकारी हो गई है कि अमेरिका हमेशा से पाकिस्तान की मिलिट्री को ही समर्थन देता आया है और अब भी यही स्थिति बनी हुई है तो पाकिस्तान की जनता अब साफ तौर पर जानती है कि देश में वास्तव में क्या हो रहा है और कौन-कौन से नाटक चल रहे हैं.