महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर शिवसेना (यूबीटी) को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. पार्टी के कुछ सांसदों को लेकर उठ रही अटकलों और संभावित दलबदल की चर्चाओं ने सियासी माहौल गर्म कर दिया है. इसी बीच उद्धव ठाकरे का बयान भी सुर्खियों में है, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर कोई नेता जाना चाहता है तो उसे रोका नहीं जाएगा. इससे पार्टी के भविष्य को लेकर नई बहस शुरू हो गई है.