मामला जामताड़ा के नारायणपुर थाना क्षेत्र का है. जहां कठडाबर गांव में दो परिवार एक ही आंगन में रहते हैं. दोनों परिवारों के बच्चों के बीच एक हफ्ते पहले झगड़ा हुआ था. उसी बात को लेकर फिर दोनों परिवारों में विवाद हो गया. मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के मासूम बच्चों को जलते चूल्हे में फेंक दिया.