कोटा में पढ़ाई कर रहे जुड़वा भाई मेहरफ अहमद खान और मसरूर अहमद खान की कहानी काफी प्रेरणादायक है. इन दोनों ने जेईई एंट्रेंस परीक्षा में 99.99 प्रतिशत अंक हासिल करके सभी को चौंका दिया है. उन्होंने अपने कठिन परिश्रम और लगन से 300 में से 285 नंबर प्राप्त किए.