अमेरिका ईरान तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप की नई चेतावनी ने शांति की उम्मीदों पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. ट्रंप ने संघर्ष खत्म करने के लिए मौजूदा दबाव जारी रखने या बड़ा सैन्य हमला करने के दो विकल्प बताए. बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ीं. ब्रेंट क्रूड करीब 90 डॉलर और डब्ल्यूटीआई 84 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया.