मध्य पूर्व में अमेरिकी बलों पर ईरान की ओर से मिसाइल दागे जाने के बाद क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया है. अमेरिकी सेना ने दावा किया कि सभी मिसाइलों को लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही मार गिराया गया. इसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सख्त प्रतिक्रिया देते हुए जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी. वहीं दोनों देशों के बीच अप्रत्यक्ष बातचीत जारी रहने की खबरें भी सामने आ रही हैं.