राष्ट्रपति ट्रंप ने एयर फोर्स वन पर बातचीत करते हुए स्पष्ट किया कि अमेरिका ईरान पर अपना नौसैनिक दबाव कम नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि जब तक तेहरान उनके परमाणु कार्यक्रम और अन्य मांगों को स्वीकार नहीं करता, तब तक यह संधि पूरी नहीं होगी. यह बयान उस वक्त आया है जब दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा हुआ है और अमेरिका ने ईरान के खिलाफ सख्त नीतियां अपनाई हैं.