भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर जारी बातचीत के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि दोनों देश समझौते के काफी करीब हैं. हालांकि, उन्होंने संकेत दिया कि यह समझौता पहले हुए व्यापार समझौतों से अलग होगा. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के भारत दौरे के दौरान व्यापार और ऊर्जा जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई है. वहीं, कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव ने सवाल उठाया कि भारत सरकार की ओर से बयान क्यों नहीं आया.